LPG Cylinder Rule Change: 1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर होगा बड़ा बदलाव, बिना आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के नहीं मिलेगा सब्सिडी का लाभ
पेट्रोलियम मंत्रालय ने सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण 1 अक्टूबर से अनिवार्य कर दिया है। अगर तय समय तक आपने ये नहीं काम किया तो आपको सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।
- भारत
- 3 min read

सरकार ने घरेलू एलपीजी सब्सिडी व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 1 अक्टूबर से नया फैसला प्रभावी हो जाएगा। सरकार ने समय सीमा तय कर दी है। तो अगर आपने तय सीमा तक बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया तो सब्सिडी की सुविधा मिलना बंद हो जाएगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य फर्जी और डबल कनेक्शन को खत्म करना है, ताकि सब्सिडी का लाभ केवल जरूरतमतंद परिवारों को मिल पाए।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Biometric Authentication) 1 अक्टूबर से अनिवार्य कर दिया है। 1 अक्टूबर 2026 से, घरेलू LPG ग्राहकों को सब्सिडी के साथ तय रिटेल सेलिंग प्राइस (RSP) पर रिफिल बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) पूरा करना होगा। अगर ग्राहकों ने BAA को पूरा नहीं किया तो आगे परेशानी और बढ़ जाएगी।
पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिसूचना
जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक आधार की बायोमेट्रिक जांच पूरी नहीं कराई है, उन्हें सब्सिडी दर पर सिलेंडर लेने से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अगर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं कराया गया तो सब्सिडी मिलने में परेशानी हो सकती है। सरकार के अनुसार, 27.43 करोड़ ग्राहकों (89.9 प्रतिशत) ने पहले ही ऑथेंटिकेशन पूरा कर लिया है और उन्हें आगे कुछ करने की जरूरत नहीं है।
BAA से क्या होता लाभ?
BAA यह पक्का करता है कि सब्सिडी वाली LPG सिर्फ वास्तविक और जरूरतमंद परिवारों तक ही पहुंचे। हर कनेक्शन को आधार-वेरिफाइड ग्राहक से जोड़ने से सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों का कमर्शियल और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए डायवर्जन रोकने में मदद मिलती है, डुप्लीकेट और अयोग्य कनेक्शन हटते हैं, और सब्सिडी पहुंचाने का तरीका पारदर्शी और सही लोगों तक पहुंचने वाला बनता है। इस प्रोसेस का मकसद किसी असली परिवार को LPG देने से मना करना नहीं है, और हर योग्य ग्राहक के पास इसे पूरा करने के कई आसान तरीके हैं।
Advertisement
कैसे कर सकते हैं ऑथेंटिकेशन का काम
डिलीवरी करने वाला व्यक्ति OMC मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके मौके पर ही ऑथेंटिकेशन पूरा कर सकता है। ग्राहक अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर वहां भी ऑथेंटिकेशन पूरा कर सकते हैं। OMC मोबाइल ऐप पर ग्राहक घर बैठे खुद यह प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।
- Indane ग्राहकों के लिए IndianOil ONE
- Bharatgas ग्राहकों के लिए HelloBPCL
- HP Gas ग्राहकों के लिए HP PAY
- खुद e-KYC पूरा करने के बारे में वीडियो ट्यूटोरियल PMUY पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
किनको नहीं मिलेगा सब्सिडी का लाभ
जो ग्राहक BAA पूरा नहीं करना चाहते या नहीं कर सकते, वे भी LPG ले सकते हैं। उन्हें अपनी OMC के डिजिटल चैनलों पर यह विकल्प रजिस्टर करना होगा। जैसे कंज्यूमर वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप, WhatsApp चैटबॉट, IVRS या अन्य उपलब्ध चैनल। इन ग्राहकों को बिना किसी सब्सिडी के लागू मार्केट प्राइस पर 5 kg या 10 kg के सिलेंडर में LPG दी जाएगी, जो OMC के पास स्थानीय उपलब्धता पर निर्भर करेगा।
Advertisement
मंत्रालय के अनुसार, इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य फर्जी और दोहराए गए कनेक्शनों को खत्म करना है ताकि सब्सिडी का लाभ केवल वास्तविक और जरूरतमंद परिवारों तक ही पहुंचे। LPG सेवाओं से जुड़ी मदद के लिए, ग्राहक टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800 2333 555 पर कॉल कर सकते हैं।