LPG Charge Complaint: होटल बिल में LPG चार्ज? तो घबराएं नहीं, बस एक क्लिक में यहां करें शिकायत; देखें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

LPG Charge Complaint:आजकल कई लोग होटलों और रेस्टोरेंट में भोजन के दौरान बिल में 'LPG चार्ज' जैसे शुल्क देखकर असमंजस में पड़ जाते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो यह जानना आवश्यक है कि उपभोक्ता अधिकारों के तहत आप इसके खिलाफ आवा उठा सकते हैं। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां ग्राहकों से अवैध रूप से रसोई गैस शुल्क वसूला गया है। आइए जानते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
LPG Charge Complaint
LPG Charge Complaint | Image: X\ANI

LPG Charge Complaint: अक्सर जब हम किसी होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं, तो बिल चेक करते समय हमारा ध्यान सर्विस चार्ज या GST पर तो जाता है, लेकिन क्या आपने कभी बिल में 'LPG चार्ज' या 'फ्यूल सरचार्ज' जैसा कोई कॉलम देखा है? हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां ग्राहकों से खाने के बिल के साथ-साथ गुपचुप तरीके से गैस के पैसे भी वसूले जा रहे हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो यह लेख आपके काम का है।

क्या होटल LPG चार्ज वसूल सकते हैं?

कानूनी रूप से देखा जाए तो होटल या रेस्टोरेंट अपने खाने की कीमतों  ही सभी इनपुट लागतों को शामिल करते हैं। बिल में अलग से 'LPG चार्ज' जोड़ना न केवल अनैतिक है, बल्कि यह उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन भी है। भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुसार, ग्राहकों से केवल मेन्यू में दी गई दर और उस पर लागू होने वाला टैक्स ही वसूला जाना चाहिए।

शिकायत कहां और कैसे करें?

अगर कोई रेस्टोरेंट संचालक आपसे अनुचित तरीके से पैसे वसूल रहा है और विरोध करने पर भी बिल कम नहीं कर रहा, तो आप डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (NCH) पर करें शिकायत 

  • कॉल करें-1800-11-4000 या 1915 पर कॉल करें।
  • SMS- 8800001915 पर मैसेज भेजें।
  • वेबसाइट- www.consumerhelpline.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत रजिस्टर करें।
  • e-Jagriti पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं

कन्ज्यूमर ऐप' का इस्तेमाल करें 

सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक समर्पित मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। आप इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और बिल की फोटो अपलोड करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Advertisement

शिकायत दर्ज करने का स्टेप-बाय-स्टेप गाइड पढ़ें 

  • बिल की कॉपी सुरक्षित रखें। शिकायत के लिए आपके पास उस होटल का वैध बिल होना अनिवार्य है, जिसमें 'LPG चार्ज' स्पष्ट रूप से लिखा हो।
  • नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • होटल का नाम, पता और शिकायत का प्रकार जैसे- Unfair Trade Practice चुनें।
  • बिल की फोटो और यदि आपने होटल मैनेजर से बात की है, तो उसका संक्षिप्त विवरण दें।
  • शिकायत दर्ज होने के बाद आपको एक शिकायत संख्या Docket Number मिलेगी, जिससे आप अपनी शिकायत का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Shukra-Guru Yuti 2026: 6 अप्रैल को शुक्र-गुरु की युति से इन 3 राशियों का शुरू हो जाएगा राजयोग, करियर और धन दोनों में होगा महालाभ

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड