Longest Wars: लगभग 800 सालों तक चला था एक युद्ध! सदियों चलती रही तलवारें, जानें सबसे लंबें जंगों की कहानी

Longest Wars History: मिडिल-ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच लड़ाई को एक महीने से ज्यादा हो चुका है। लेकिन, क्या आप जानते हैं दुनिया में कुछ युद्ध ऐसे भी हुएं हैं जो 100 से ज्यादा सालों तक चले हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Longest Wars History
Longest Wars History | Image: AI

Longest Wars History: मिडिल-ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच लड़ाई को एक महीने से ज्यादा हो चुका है और अब इसका असर युद्ध कर रहे देशों के अलावा अन्य देशों पर भी पड़ने लगा है। लेकिन, फिर भी ये लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि ये लड़ाई और कितना लंबा चलेगा? 

हालांकि इस पर अभी इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन क्योंकि इतिहास में युद्ध अक्सर उम्मीद से कहीं ज्यादा लंबे चले जाते हैं। दरअसल, दुनिया की कुछ लड़ाइयां तो पीढ़ियों तक चली हैं। आइए जानते हैं उन युद्धों के बारे में जो 100 साल से भी ज्यादा समय तक चले।

781 साल चला इतिहास का सबसे लंबा युद्ध 

अब तक दर्ज सबसे लंबे मिलिट्री लड़ाइयों में से एक रिकोंक्विस्टा की लड़ाई 711 AD से 1492 AD तक चला था, यानी 781 साल तक। बता दें, यह लंबा संघर्ष इबेरियन पेनिनसुला में हुआ था, जहां ईसाईयों ने मूर्स नाम से जाने जाने वाले मुस्लिम खानदान वाले इलाकों को वापस पाने की कोशिश की थी। 
दरअसल, यह लड़ाई तब शुरू हुई जब 8वीं सदी की शुरुआत में मुस्लिम सेनाओं ने आज के स्पेन और पुर्तगाल के बड़े हिस्सों पर कब्जा कर लिया था। हालांकि बाद में सदियों की लड़ाई के बाद कैस्टिले, एरागॉन और लियोन जैसे ईसाई राज्यों ने धीरे-धीरे कंट्रोल को वापस पा लिया और आखिरकार 1492 में ग्रेनेडा के पतन के साथ इलाके में ईसाई राज पुन:स्थापित कर लिया।

681 साल तक चला रोमन-फारसी युद्ध 

एक और लंबी लड़ाई रोमन-फारसी युद्ध थी, जो 54 BC से 628 AD तक यानी लगभग 681 साल तक चला। यह युद्ध सीरीज में चला, पहले रोमन साम्राज्य और बाद में बाइजेंटाइन साम्राज्य ने पार्थियन और ससानियन राजवंशों के साथ एक के बाद एक फारसियों के खिलाफ युद्ध किया। 
बता दें, यह लड़ाई मिडिल ईस्ट और कॉकेशस के खास इलाकों पर कंट्रोल के लिए हो रही थी। इसमें दोनों साम्राज्यों ने बार-बार हमले, जवाबी हमले और बॉर्डर पर कैंपेन किए, जिससे यह लड़ाई लंबी खिंचती चली गई।

Advertisement

214 सालों तक चला बाइजेंटाइन-ओटोमन युद्ध 

बता दें, इतिहास की लंबी लड़ाईयों की सूची में बाइजेंटाइन-ओटोमन युद्ध 1265 और 1479 के बीच लगभग 214 सालों तक चला। यह बाइजेंटाइन साम्राज्य के लिए एक पतन का निशान था, जिसमें ओटोमन तुर्कों ने अनातोलिया और बाल्कन में अपने इलाके को लगातार बढ़ाया। और, अंत में 1453 में कॉन्सटेंटिनोपल के पतन के साथ लड़ाई खत्म हुई। 

116 सालों तक चला इंग्लैंड-फ्रांस युद्ध 

यह युद्ध असल में सन् 1337 से 1453 तक यानी लगभग 116 सालों तक चला, जिसमें इंग्लैंड फ्रांसीसी राजगद्दी और इलाके पर कब्जा करना चाहता था। इस दौरान जोन ऑफ आर्क जैसी मशहूर ऐतिहासिक हस्तियों ने ताकत का संतुलन बदलने में एक बड़ी भूमिका निभाई और, आखिर में फ्रांस ने काफी हद तक इंग्लिश सेनाओं को खदेड़ दिया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:  EXPLAINER/ भारत से लाल आतंक खत्म! 182 नक्सल प्रभावित जिलों से माओवाद का अंत, आखिर गृह मंत्री अमित शाह के एक संकल्प से कैसे पूरा हुआ मिशन?

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड