LIVE BLOG

शराब घोटाले में केजरीवाल को बड़ा झटका, कोर्ट ने 3 दिन की CBI कस्टडी पर भेजा

लोकसभा स्पीकर के चुनाव के अलावा आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की कोर्ट में पेशी की खबर भी लाइव अपडेट में...

Follow : Google News Icon  
Why Delhi HC Stayed Arvind Kejriwal's Bail Order in Excise Policy Case | Explained
अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा | Image: File

नेपाल:भूस्खलन, बाढ़ से पिछले 24 घंटों में 14 लोगों की मौत

नेपाल: मानसून की शुरुआत के साथ पिछले 24 घंटों के भीतर नेपाल के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन, बाढ़ और बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं।


असम के कार्बी आंगलोंग में 3.2 तीव्रता का भूकंप

असम के कार्बी आंगलोंग में आज 21:54 बजे( IST) रिक्टर स्केल पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया।


Advertisement

स्मृति ईरानी ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।


मध्य प्रदेश भवन में बीजेपी मध्य प्रदेश संसदीय दल की हुई बैठक

मध्य प्रदेश भवन में बीजेपी मध्य प्रदेश संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मध्यप्रदेश से बने केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल सहित सभी सांसद मौजूद रहे । 


Advertisement

CBI मुख्यालय पहुंचीं सुनीता केजरीवाल

 दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सीबीआई मुख्यालय पहुंचीं।


सैम पित्रोदा की कांग्रेस में वापसी पर बीजेपी का निशाना

कांग्रेस में सैम पित्रोदा की वापसी पर भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कांग्रेस में सैम पित्रोदा की वापसी पर BJP नेता शहजाद पूनावाला ने बयान जारी किया है। शहजाद पूनावाला ने कहा है कि सैम पित्रोदा का इस्तीफा केवल चुनाव के लिए एक दिखावा था। 

शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा- 'राहुल गांधी के LOP बनने के बाद कांग्रेस का पहला बड़ा कदम अंकल सैम को वापस लेना और उन्हें बहाल करना है।'


सैम पित्रोदा की कांग्रेस में वापसी

कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पित्रोदा की फिर से नियुक्ति की। पित्रोदा ने लोकसभा चुनाव के दौरान आठ मई को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी उस टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं।


बिहार में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटों में बिहार में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है, मृत व्यक्तियों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।


अरविंद केजरीवाल को लेकर निकली सीबीआई

सीबीआई दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपने साथ सीबीआई हेडक्वाटर लेकर निकल गई है।  दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में 3 दिन की CBI रिमांड पर भेजा गया। 


हम विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हैं- भूपिंदर सिंह हुड्डा

हरियाणा के नेताओं की समीक्षा बैठक पर हरियाणा विधान सभा नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, "हम विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हैं और सभी एकजूट होकर लड़ेंगे। ये बैठक बहुत अच्छी हुई है।"


केजरीवाल को 3 दिन की CBI कस्टडी

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई कोर्ट से 5 दिन की रिमांड मांगी थी। 
 


हम कब तक अतीत की ओर देखते रहेंगे- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,  "बीजेपी ने आज जो कुछ भी किया है वह सिर्फ दिखावा है। उस समय (आपातकाल) सिर्फ वे ही जेल नहीं गए थे बल्कि सपा और अन्य नेताओं ने भी उस समय को देखा। हम कब तक अतीत की ओर देखते रहेंगे?.....क्या बीजेपी लोकतंत्र रक्षक सेनानी को दिया जाने वाला भत्ता बढ़ाएगी?''


अमरनाथ यात्रा बेस कैंप की तैयारियों का निरीक्षण

श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर बिलाल एम भट्ट ने यात्रा बेस कैंप की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है जिसके मद्देनजर तैयारियां की जा रही हैं। कैंप में हमने 5000 श्रद्धालुओं के लिए क्षमता रखी है यहां पर सभी व्यवस्था की गई है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये यात्रा अच्छे तरह से होगी। हमारी पूरी टीम इस यात्रा को सफल बनाने में लगी हुई है।


पंजाब के राज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पंजाब राजभवन के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, "राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को पंजाब और चंडीगढ़ के महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया।"


आपातकाल के खिलाफ प्रस्ताव लाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष का धन्यवाद- सीएम योगी

आपातकाल के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''यह एक ऐतिहासिक दिन है. आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सदन में आपातकाल की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव को लाने के लिए उन्हें धन्यवाद। 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने उसी संविधान का गला घोंट दिया, जिसके आधार पर उन्होंने पीएम बनने की शपथ ली थी। कांग्रेस के वर्तमान नेतृत्व जो गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, उसके बारे में जनता को बताना जरूरी है देश आज संविधान और आरक्षण ख़त्म करने के नाम पर कांग्रेस में चेहरे भले ही बदल गए हों लेकिन उसका चरित्र आज भी तानाशाही वाला है और आज भी उन्हें संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। 
 


गृहमंत्री अमित शाह ने किया प्रस्ताव का समर्थन

आज लोकसभा में 1975 के आपातकाल के विरुद्ध प्रस्ताव रखकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बाबासाहब अंबेडकर के संविधान का अपमान करने वाली कांग्रेस सरकार के दमन और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने वाले सत्याग्रहियों के संघर्ष को सम्मान देने का काम किया है, जिसका मैं ह्रदय से समर्थन करता हूं। 


CBI ने अरविंद केजरीवाल की 5 दिन की हिरासत मांगी

सीबीआई ने कथित आबकारी घोटाला मामले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पांच दिन की हिरासत में देने का अनुरोध किया। बहरहाल, अदालत ने केजरीवाल को पांच दिन की हिरासत में देने की सीबीआई की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने विशेष न्यायाधीश अमिताभ रावत से अनुमति मिलने के बाद शहर की एक अदालत में केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।


स्पीकर ने लोकसभा में आपातकाल को लेकर पेश किया निंदा प्रस्ताव

Om Birla on Emergency: ओम बिरला ने कहा- यह सदन 1975 में आपातकाल लगाने की निंदा करता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर अंबेडकर के संविधान का अपमान किया था। इंदिरा गांधी ने भारत पर तानाशाही थोपकर लोकतंत्र का अपमान किया गया। अभिव्यक्ति की आजादी छीनी गई। मीडिया पर अनेक पाबंदियां लगा दी गई थी। कई नेताओं को मीसा के तहत बंद किया…जैसे ही स्पीकर ने निंदा प्रस्ताव रखा, पक्ष और विपक्ष से नारेबाजी शुरू हो गई।


स्पीकर ने आपातकाल की निंदा की, पक्ष-विपक्ष ने नारेबाजी की

Om Birla On Emergency: ओम बिरला ने कहा- यह सदन 1975 में आपातकाल लगाने की निंदा करता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर अंबेडकर के संविधान का अपमान किया था। इंदिरा गांधी ने भारत पर तानाशाही थोपकर लोकतंत्र का अपमान किया गया। अभिव्यक्ति की आजादी छीनी गई। मीडिया पर अनेक पाबंदियां लगा दी गई थी। कई नेताओं को मीसा के तहत बंद किया।


'मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए मैं सभी को धन्यवाद'

OM Birla Speaks Up: ओम बिरला ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और सदन के सभी सदस्यों को मुझे फिर से सदन के अध्यक्ष के रूप में काम करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।


यह हाउस देश की जनता की आवाज है- राहुल गांधी

Rahul Gandhi Congratulates Om Birla:  राहुल गांधी ने ओम बिरला को दोबारा स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा- यह हाउस देश की जनता की आवाज है। सरकार के पास राजनीतिक ताकत है। लेकिन विपक्ष भी जनता की आवाज है। यह जरूरी है कि जनता के बीच विश्वास बना रहे। मुझे विश्वास है कि आप हमें अपनी आवाज उठाने का मौका देंगे। सवाल यह है कि जनता की कितनी आवाज को यहां मौका मिलता है।


ओम बिरला फिर चुने गए स्पीकर, प्रधानमंत्री और राहुल गांधी दिखे साथ

Lok Sabha Speaker: 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा सांसद ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू उनको साथ लेकर पहुंचे।


लोकसभा स्पीकर पद के लिए पीएम मोदी ने रखा ओम बिरला नाम का प्रस्ताव

लोकसभा स्पीकर पद के लिए पीएम मोदी ने रखा ओम बिरला नाम का प्रस्ताव। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के तमाम सांसदों ने दिया सपोर्ट।


केजरीवाल की पेशी, आरोपी के वकील की दलील पर सीबीआई का जवाब

Arvind Kejriwal Update: सीबीआई के लिए कोई बाध्यता नहीं कि वो पूछताछ से पहले केजरीवाल के वकीलों को सूचित करे। हमने कोर्ट से इसकी अनुमति की थी। सीबीआई ने केजरीवाल की हिरासत मांगी


डिप्टी स्पीकर को लेकर इंडी की जिद्द पर बोले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह- कहीं शर्तों के साथ काम होता है क्या?

Lok Sabha Speaker Row: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "डिप्टी स्पीकर के लिए कल के.सी. वेणुगोपाल और टी.आर. बालू आए थे और रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, जे.पी. नड्डा जी और हम सब वहां मौजूद थे और उनको यह कहा गया कि डिप्टी स्पीकर का जब चुनाव होगा, सभी लोगों से बात करने के बाद तय होगा। वो कह रहे थे कि आज की तारीख में आप ये मंजूर करिए और इसका ऐलान करिए तो कहीं शर्तों के साथ काम होता है क्या?..."


कंगना बोलीं- हमारी पार्टी सत्ता में है तो हमारी पार्टी के ही स्पीकर जीतेंगे

Lok Sabha Speaker Row: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "हम लोग जीतेंगे। हमारी पार्टी सत्ता में है तो हमारी पार्टी के ही स्पीकर जीतेंगे।"


केजरीवाल की पेशी, सीबीआई कस्टडी पर दिल्ली सीएम के वकील की दलील

Kejriwal Produced: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट में पेश किया गया ।  केजरीवाल को लेकर सुनवाई शुरू केजरीवाल के वकील बोले- हमें मीडिया से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बारे में पता चला. हम मांग करते हैं को सीबीआई द्वारा दाखिल रिमांड अर्जी की कॉपी हमें भी दी जाए. केजरीवाल की ओर से वकील ने अर्जी दायर कर मांग की है कि CBI की पूछताछ की मांग वाली अर्जी और इसको लेकर कोर्ट के आदेश की  कॉपी उन्हें उपलब्ध कराए जाए केजरीवाल की ओर से वकील विक्रम चौधरी VC के जरिये पेश हो रहे हैं।


टीएमसी के आरोप पर बोले के सुरेश- सब स्पष्ट हो गया है, वो करेंगे सहयोग

K Suresh On TMC:  टीएमसी के 'एकतरफा निर्णय' वाले बयान पर इंडिया के स्पीकर पद उम्मीदवार के सुरेश ने कहा- "कल शाम को सब कुछ साफ हो गया। उनके नेता - डेरेक ओ'ब्रायन और कल्याण बनर्जी - कल शाम मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया अलायंस की बैठक में शामिल हुए। हमने स्थिति के बारे में बताया, वे स्थिति को समझ सकते हैं और वे हमारे साथ सहयोग भी करेंगे," 


Lok Sabha Speaker: बिड़ला बनाम के सुरेश

Lok Sabha Speaker: मुकाबला राजस्थान के कोटा से तीन बार सांसद और पिछली लोकसभा में स्पीकर रह चुके भाजपा के ओम बिड़ला और केरल के मवेलिकरा से आठ बार सांसद रह चुके कांग्रेस के के सुरेश के बीच होगा। माना जा रहा है कि भाजपा ने निरंतरता के संदेश को मजबूत करने के लिए बिड़ला को चुना है।


स्पीकर पद के लिए ओम बिड़ला का समर्थन कर सकती है वाईएसआरसीपी- सूत्र

Lok Sabha Speaker Row: आम चुनाव में टीडीपी से करारी हार झेलने वाली वाईएसआरसीपी के निचले सदन यानि लोकसभा में केवल चार सांसद हैं। पार्टी ने 2019 के चुनाव में दक्षिणी राज्य में 25 में से 22 सीटें जीती थीं, लेकिन 2024 में वैसा नहीं कर पाई। सूत्र बता रहे हैं कि वो एनडीए कैंडिडेट ओम बिड़ला को सपोर्ट कर सकती है। बीजेपी के पास पहले से ही जीत सुनिश्चित करने की संख्या है। इतिहास भी कुछ ऐसा ही रही है। वाईएसआरसीपी राज्यसभा में भी अहम बिलों पर बीजेपी को सपोर्ट करती आई है। 


प्रधानमंत्री ने आश्वस्त किया है कि मध्य प्रदेश सरकार की किसी भी योजना में ढिलाई नहीं की जाएगी- CM मोहन यादव


केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Arvind Kejriwal News: केजरीवाल की ट्रायल कोर्ट में आज पेशी होगी। केजरीवाल को आज यानी 26 जून को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कल तिहाड़ में उनसे सीबीआई ने पूछताछ भी की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज उन्हें केंद्रीय एजेंसी गिरफ्तार भी कर सकती है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में आज उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई भी होगी।


राहुल गांधी की मानहानि मामले में सुनवाई

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई होगी। गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मानहानि मामला दर्ज किया गया था। कल ही राहुल को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। 


अमरनाथ यात्रा को लेकर व्यवस्था चाक चौबंद, जम्मू बेस कैंप में ट्रायल रन

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू बेस कैंप में ट्रायल रन किया गया। जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार, ADGP जम्मू आनंद जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


18 वीं लोकसभा स्पीकर पद का चुनाव, इंडी ने ओम बिड़ला के मुकाबले में उतारा अपना उम्मीदवार

Lok Sabha Speaker: 18वीं लोकसभा के स्पीकर पद के लिए आज सुबह 11 बजे चुनाव होगा। विपक्ष ने NDA के स्पीकर कैंडिडेट ओम बिड़ला के मुकाबले कांग्रेस के के. सुरेश को उतारा है। जीत मुमकिन नहीं है क्योंकि, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने के. सुरेश को चुनाव में उतारने के फैसले को एकतरफा बताया है।

Published By :
Kiran Rai

पब्लिश्ड