अपडेटेड 2 December 2024 at 12:55 IST

लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह को मिला एक साल का नया सेवा विस्तार

लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह को एक साल का नया सेवाविस्तार दिया गया है। एक आधिकारिक आदेश में इसकी सूचना दी गई है। आदेश के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सिंह का कार्यकाल 30 नवंबर 2025 तक बढ़ा दिया है।

Follow : Google News Icon  
Lok Sabha Speaker Om Birla
Lok Sabha Speaker Om Birla | Image: PTI

लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह को एक साल का नया सेवाविस्तार दिया गया है। एक आधिकारिक आदेश में इसकी सूचना दी गई है। आदेश के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सिंह का कार्यकाल 30 नवंबर 2025 तक बढ़ा दिया है।

उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी सिंह ने एक दिसंबर, 2020 को लोकसभा महासचिव का पदभार संभाला था और उनका कार्यकाल पहले भी कई बार बढ़ाया जा चुका है। वह 31 जुलाई, 2020 को उत्तराखंड के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और एक सितंबर, 2020 को लोकसभा सचिवालय के सचिव का पदभार संभाला था।

उन्होंने लोकसभा की तत्कालीन महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति के तीन महीने बाद लोकसभा महासचिव का पद संभाला। सिंह के पास 34 वर्षों का समृद्ध और विविध प्रशासनिक अनुभव है। उन्होंने अर्थव्यवस्था और शासन के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न क्षमताओं में केंद्र और राज्य सरकारों में सेवा दी है।

यह भी पढ़ें: किसानों के दिल्ली मार्च से पहले चक्का जाम, नोएडा बॉर्डर पर लगी लंबी लाइन

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 2 December 2024 at 12:55 IST