अपडेटेड 8 August 2024 at 13:19 IST
Chhattisgarh: सुबह सैर के लिए निकली महिला को हाथी ने कुचला, अस्पताल में मौत
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सुबह सैर के लिए निकली एक महिला की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
- भारत
- 2 min read

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सुबह सैर के लिए निकली एक महिला की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रलिया गांव के करीब जंगली हाथी के हमले में गायत्री राठौर (55) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि दल से छूटे हाथी को बृहस्पतिवार को रलिया गांव के करीब देखा गया था। गांव में हाथी आने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने उसे खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान जब हाथी रलिया गांव के सड़क पर था तब वहां सुबह सैर के लिए निकली राठौर का सामना हाथी से हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि जब राठौर वहां से भागने लगी तब हाथी ने राठौर को पकड़ लिया और उसे कुचल दिया।
Advertisement
उन्होंने बताया कि घटना के बाद महिला के परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग का दल भी गांव पहुंच गया था।
Advertisement
कटघोरा के वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि राज्य शासन के नियम के अनुसार परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपये दी गई है। सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद शेष 5.75 लाख रुपए दिए जाएंगे।
निशांत ने बताया कि दल से अलग हुआ हाथी आक्रामक होता है। हाथी ने हरदीबाजार क्षेत्र के खोडरी गांव में पांच पशुओं को भी कुचल दिया था। इनमें गाय और बछड़े शामिल हैं।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 August 2024 at 13:19 IST