पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने महिला दिवस पर 'नारी शक्ति' को किया नमन

West Bengal: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने महिला दिवस पर 'नारी शक्ति' को नमन किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CV Ananda Bose
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस | Image: PTI

West Bengal: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'नारी शक्ति' को नमन किया और उनकी शक्ति और साहस की सराहना की।

राजभवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, 'राज्यपाल ने अपने साहस, विश्वास और करुणा के माध्यम से मार्गदर्शन करने वाली सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी ।'

बयान में कहा गया, 'भारत वह भूमि है जो नारी शक्ति को अत्यधिक महत्व देती है और नारी की पूजा करती है।'

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल आठ मार्च को दुनिया भर में महिलाओं के सम्मान और सराहना के लिए मनाया जाता है।

Advertisement

राज्यपाल बोस ने 'नारी शक्ति' को नमन करते हुए उन महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की जिन्होंने अपनी शक्ति, साहस और दृढ़ संकल्प के साथ विभिन्न भूमिकाओं को सहजता से निभाया है और 'गृहिणी, रक्षा कर्मी, प्रबंधक, उद्यमी, डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी’’ आदि के रूप में अनेक उपलब्धियों को हासिल किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री के ‘एक्स’ अकाउंट पर कहा, ‘भारत विज्ञान के लिए सर्वाधिक जीवंत स्थान’

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड