अपडेटेड 5 October 2024 at 12:29 IST

Maharashtra News: महाराष्ट्र में समुद्र तट के पास पलटी नौका, दो मछुआरों की मौत

नौका पर कुल 14 मछुआरे सवार थे और वे मछली पकड़ने गए थे, तभी उनकी नाव पलट गई। इस दौरान दो मछुआरे डूब गए, जबकि 12 अन्य सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में सफल रहे।

Follow : Google News Icon  
Boat capsizes in Maharashtra
महाराष्ट्र में नौका पलटी (Representational Pic) | Image: File Photo

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग तट के निकट अरब सागर में शुक्रवार देर रात एक नौका पलटने से दो मछुआरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सिंधुदुर्ग के निवाती समुद्र तट के पास शुक्रवार देर रात करीब दो बजे हुई। उन्होंने बताया, ‘‘ नौका पर कुल 14 मछुआरे सवार थे और वे मछली पकड़ने गए थे, तभी उनकी नाव पलट गई। दो मछुआरे डूब गए जबकि 12 अन्य सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में सफल रहे।’’

मृतक मछुआरों की पहचान रघुनाथ धर्मजी येराजी (49) और आनंद पुंडलिक पराडकर (52) के रूप में हुई है। ये मछुआरे सिंधुदुर्ग जिले के वेंगुर्ला तालुका से थे।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में निवाती पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पति की मौत के बाद इंस्‍टाग्राम पर हुई बिजनेसमैन से दोस्‍ती, 5 स्‍टार होटल में बुलाकर किया रेप

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 5 October 2024 at 12:29 IST