Manipur: मणिपुर में एक उग्रवादी संगठन के 2 कार्यकर्ता गिरफ्तार
Manipur: मणिपुर में एक उग्रवादी संगठन के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए।
- भारत
- 2 min read

Manipur: मणिपुर के इम्फाल पश्चिम जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (पीआरईपीएके) के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दोनों कार्यकर्ताओं की उम्र क्रमश: 34 और 18 वर्ष है। वे राज्य की राजधानी इम्फाल में कथित तौर पर व्यापारियों से जबरन वसूली में संलिप्त थे।
उसने बताया कि दोनों अपराधियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से दो मोबाइल फोन और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया है।
राज्य सरकार ने इन समूहों द्वारा बढ़ती जबरन वसूली की घटनाओं से निपटने के लिए हाल ही में एक जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ का गठन किया है।
Advertisement
पुलिस महानिरीक्षक (खुफिया) के. कबीब ने पहले बताया था कि पिछले 16 महीनों में जबरन वसूली की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया था कि खासकर पिछले साल मई में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से इन घटनाओं में वृद्धि हुई है।
ऐसा संदेह है कि जबरन वसूली करने वाले लोग पुलिस शस्त्रागारों से लूटे गए हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Advertisement
मणिपुर में तीन मई, 2023 से मेइती और कुकी समुदायों के बीच हुई विभिन्न हिंसक झड़पों में 200 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं। तब से कई पुलिस शस्त्रागार भी लूटे गए हैं।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)