‘लाडकी बहिन’ योजना की सराहना वाले राकांपा के पोस्टर में ‘मुख्यमंत्री’ शब्द नदारद

Ladki Behin scheme: ‘लाडकी बहिन’ योजना की सराहना वाले राकांपा के पोस्टर में ‘मुख्यमंत्री’ शब्द नदारद रहा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ladla Bhai Yojana MaharaLadla Bhai Yojana Maharashtrashtra
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे | Image: PTI

Ladki Behin scheme: अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) द्वारा महाराष्ट्र सरकार की ‘माझी लाडकी बहिन’ योजना के प्रचार के लिए लगाए गए विज्ञापन पोस्टर से ‘मुख्यमंत्री’ शब्द नदारद रहा।

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पिछले महीने विधानसभा में अपने बजट भाषण में ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन’ योजना की घोषणा की थी। पवार एकनाथ शिंदे सरकार में वित्त मंत्री भी हैं।

ये पोस्टर सोमवार को पवार के जन्मदिन के अवसर पर अहमदनगर जिले के पारनेर, अहमदनगर, श्रीगोंडा और कर्जत-जामखेड विधानसभा क्षेत्रों के उनके दौरे के दौरान लगाए गए थे।

चारों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में पवार ने महिलाओं को संबोधित किया और योजना का उल्लेख ‘माझी लाडकी बहिन’ के रूप में किया गया, जबकि ‘मुख्यमंत्री’ शब्द का कोई उल्लेख नहीं किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन में जरूर करें इन चीजों का दान, बनी रहेगी महादेव की कृपा; आर्थिक संकट होगा दूर

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड