नासिक: गहरी खाई में गिरी बस, 2 लोगों की मौत; हादसे का लाइव VIDEO आया सामने

Bus Accident: बस चालक ने एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस गहरी खाई में जा गिरी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नासिक में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बस में 60 लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

मामला नासिक के सापुतारा घाट का है। यहां मंगलवार (9 जुलाई) को सवारियों से भरी एक बस अचानक ही खाई में जा गिरी। हादसा उस वक्त हुआ जब बस मोड़ पर थीं। इसी दौरान बस ने अपना नियंत्रण खो दिया। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।

बस ने खोया नियंत्रण और फिर…

जिस वक्त ये हादसा हुआ तभी बस में मौजूद एक यात्री वीडियो बना रहा था। वह वहां के पहाड़ों का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान हादसा भी उसी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में देखने मिल रहा है कि किस तरह बस चालक ने एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस गहरी खाई में जा गिरी।

2 यात्रियों की मौत, कई घायल

बताया जा रहा है कि ये बस 60 यात्रियों को सूरत ले जा रही थीं। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। सापुतारा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

नासिक के अलावा आज यूपी के अमेठी में भी भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां दिल्ली से बिहार के सिवान जा रही एक प्राइवेट बस अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया। यहां से तीन यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: रिहाई की मांग लेकर SC पहुंचा आरोपी दारा सिंह, कहा- 24 साल से जेल में हूं... | Republic Bharat
 

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड