अपडेटेड 30 September 2024 at 11:10 IST
Rajasthan: उदयपुर जिले में तेंदुए के संदिग्ध हमले में पुजारी की मौत
Rajasthan: राजस्थान के उदयपुर जिले में तेंदुए के संदिग्ध हमले में पुजारी की मौत हो गई है।
- भारत
- 1 min read

Rajasthan: राजस्थान के उदयपुर जिले में तेंदुए के एक और संदिग्ध हमले में एक पुजारी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना गोगुंदा के राठौड़ों का गुड़ा इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि मंदिर के पुजारी 65 वर्षीय विष्णु गिरी रविवार रात को मंदिर के बाहर सो रहे थे, तभी जंगली जानवर उन्हें जंगल में खींच ले गया और उनका शिकार कर लिया।
पुजारी का शव सोमवार सुबह मंदिर से करीब 150 मीटर दूर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुए ने पुजारी का शिकार किया। हालांकि, वन अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि पुजारी पर तेंदुए ने हमला किया या किसी अन्य जंगली जानवरी ने।
Advertisement
इलाके में तेंदुए के हमले से लोग दहशत में हैं और इस तरह के मामलों में यहां अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 30 September 2024 at 11:10 IST