महाराष्ट्र में लोकलुभावन घोषणाओं से पूंजी निवेश प्रभावित नहीं होगा: फडणवीस

Maharashtra: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकलुभावन घोषणाओं से पूंजी निवेश प्रभावित नहीं होगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Fadnavis
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस | Image: ANI

Maharashtra: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लड़की बहन योजना जैसी चुनाव पूर्व लोकलुभावन घोषणाओं से महाराष्ट्र सरकार पर 60,000 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।

उन्होंने साथ ही जोड़ा कि यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि इससे राज्य में पूंजी निवेश प्रभावित न हो।

फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार लाभार्थी महिलाओं को स्थायी व्यवसाय के लिए संसाधन जुटाने में मदद करके, उन्हें दिए गए धन को उत्पादक गतिविधियों में लगाने की कोशिश कर रही है।

फडणवीस ने शुक्रवार शाम को मनीकंट्रोल के एक कार्यक्रम में कहा, ''यह सच है कि जब आप (कल्याणकारी योजनाओं पर) इस तरह खर्च करते हैं, तो इससे बजट पर दबाव पड़ता है, लेकिन हम इसे प्रबंधित करने में सक्षम हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि इससे हमारे पूंजी निवेश पर असर न पड़े।''

Advertisement

उन्होंने कहा, ''हम पूंजी निवेश को कम किए बिना बजट को संतुलित करने का प्रयास कर रहे हैं।''

Advertisement

ये भी पढ़ें: Holi 2025: चेहरे पर चिपक जाए होली का रंग तो इन टिप्स के साथ आसानी से छुड़ाएं, नहीं होगी स्किन डैमेज

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड