Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 9 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

Manipur: सुरक्षा बलों द्वारा मणिपुर में नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: X

Manipur: मणिपुर के इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, काकचिंग और थौबल जिलों से सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के मंत्रिपुखरी ठाकुरबाड़ी इलाके से सोमवार को ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (सिटी मेइती) के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

उनके पास से नौ एमएम की एक पिस्तौल, एक मैगजीन, 11 कारतूस, दो हथगोले और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई थोकचोम लेईकाई से जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमसी) प्रोग्रेसिव’ के एक सदस्य को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

‘प्रतिबंधित यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (यूपीपीके) के एक सदस्य को भी जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल होने के आरोप में सोमवार को काकचिंग जिले के इरेंगबैंड हवाइरौ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

मणिपुर पुलिस ने सोमवार को थौबल जिले के याइरीपोक बाजार से पीआरईपीएके (पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक- प्रो) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि रविवार को सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले के वबागई बाजार क्षेत्र से जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लुप के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: धूम्रपान न करने वालों में भी बढ़ रहे फेफड़ों के कैंसर के मामले, वायु प्रदूषण प्रमुख कारण: अध्ययन

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड