बिजली का करंट लगने के मामले में गुरुग्राम पुलिस प्रमुख और डिस्कॉम को NHRC का नोटिस

Haryana: बिजली का करंट लगने के मामले में गुरुग्राम पुलिस प्रमुख और डिस्कॉम को एनएचआरसी का नोटिस भेजा गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NHRC
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग | Image: PTI

Haryana: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शुक्रवार को कहा कि उसने गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त और एक बिजली वितरण कंपनी को उन खबरों पर नोटिस जारी किया है, जिनमें कहा गया है कि हरियाणा में जिले के सिकंदरपुर बढ़ा क्षेत्र में बिजली ट्रांसफॉर्मर पर काम करते समय एक लाइनमैन की मौके पर ही करंट लगने से मौत हो गई।

आयोग ने एक बयान में कहा कि ऐसी खबर है कि जब वह काम कर रहा था तब बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।

एनएचआरसी ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया जिसमें कहा गया है कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के एक लाइनमैन की 21 जनवरी को गुरुग्राम के सिकंदरपुर बढ़ा में बिजली के ट्रांसफॉर्मर पर काम करते समय करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

आयोग ने कहा कि यदि समाचार रिपोर्ट की विषय-वस्तु सत्य है तो यह मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: US: गणित, विज्ञान पाठ्यक्रम में सुधार के लिए विधेयक पेश

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड