Mumbai: स्कूल के परीक्षा हॉल में 10वीं के दो छात्रों पर चाकू से हमला

Mumbai: मुंबई स्थित एक स्कूल के परीक्षा हॉल में 10वीं के दो छात्रों पर चाकू से हमला किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Stab
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Unsplash/ Representational

Mumbai: मुंबई स्थित एक विद्यालय में 10वीं कक्षा के दो छात्रों ने आंतरिक परीक्षा के लिए बैठने की व्यवस्था को लेकर हुए विवाद के बाद कक्षा में दो अन्य छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह मध्य मुंबई के एंटॉप हिल स्थित निजी स्कूल में उस समय हुई जब कक्षा 10वीं की प्रारंभिक परीक्षाएं शुरू होने वाली थीं।

उन्होंने बताया कि दोनों घायल छात्रों का सायन स्थित लोकमान्य तिलक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में स्कूल भवन की चौथी मंजिल पर स्थित परीक्षा हॉल में एक बेंच पर बैठने को लेकर कक्षा 10 के दो छात्रों (दोनों की उम्र 15 वर्ष) के बीच विवाद हुआ।

Advertisement

इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, इस दौरान बहस हुई और एक छात्र ने अपने दोस्त से चाकू लाने को कहा। उसने चाकू से दूसरे छात्र के पेट, पीठ और हाथ पर वार किया।

पुलिस ने बताया कि जब पीड़िता के दोस्त ने हस्तक्षेप किया तो आरोपी छात्र ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि आरोपी छात्रों के खिलाफ हत्या का प्रयास, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, खतरनाक हथियारों और वस्तुओं से चोट पहुंचाने के लिए नई आपराधिक संहिता बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का पासपोर्ट किया रद्द

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड