Mumbai: जन्मदिन पर केक काटने के बहाने दोस्तों ने घर से बुलाया, फिर पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाया; बर्थडे बॉय की हालत गंभीर

Mumbai news: अब्दुल रहमान के 21वें जन्मदिन के दिन उसके पांच दोस्तों ने बर्थडे मनाने उसे नीचे बुलाया। केक काटने के नाम पर पहले उस पर अंडे और डंडों से हमला किया। फिर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Student burnt alive by friends on birthday in Mumbai
Student burnt alive by friends on birthday in Mumbai | Image: Republic

Mumbai news: मुंबई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जन्मदिन के दिन एक युवक को उसके दोस्तों ने जिंदा जलाने की कोशिश की है। आरोप है कि जन्मदिन मनाने के बहाने दोस्तों ने 21 साल के अब्दुल रहमान नाम के छात्र को मिलने बुलाया और फिर उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। मामले में पुलिस ने पांचों युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ये घटना मुंबई के विनोबा भावे पुलिस थाना क्षेत्र की है। 25 नवंबर को अब्दुल रहमान का 21वां जन्मदिन था। भाई के मुताबिक बर्थडे के दिन रात ठीक 12 बजे युवक के पांचों दोस्तों ने जन्मदिन मनाने के लिए उसे घर से नीचे बुलाया और उसे आग के हवाले कर दिया।

स्कूटी से निकाला ज्वलनशील पदार्थ और फिर…

बर्थडे बॉय अब्दुल के दोस्तों ने पहले केक काटने के नाम पर अयाज मालिक, अशरफ मलिक और तीन अन्य ने उसके ऊपर अंडे और पत्थर फेंके। उसने इसका विरोध किया और ऐसा करने की वजह भी उनसे पूछी। वो जबतक कुछ समझ पाता अशरफ मलिक ने स्कूटी से ज्वलनशील पदार्थ निकाला और उस फेंक दिया। इसके बाद उसके आग लगा दी।

CCTV में कैद हुई पटना 

यह पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें रहमान आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाई दे रहा है और खुद को बचाने के लिए दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में अब्दुल रहमान बुरी तरह से झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

29 नवंबर तक हिरासत में भेजे गए पांचों आरोपी

घटना को लेकर मुंबई पुलिस ने बताया कि 21 साल के लड़के को जन्मदिन मनाने के बहाने आग लगाने की कोशिश करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन में हुई है। पांचों लोगों ने उसे केक काटने के लिए बुलाया था और फिर उस पर अंडे और पत्थर फेंके। आखिर में, उन्होंने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। गंभीर रूप से जलने पर छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार किए गए पांचों लोगों को 29 नवंबर तक कस्टडी में भेज दिया गया है। आगे की जांच चल रही है।"

मुंबई पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और ये पता लगाया जा रहा है कि इस तरह युवक को जिंदा जलाने के पीछे उनका मकसद क्या था? 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में NIA का बड़ा एक्शन, आतंकी उमर को पनाह देने वाला शोएब गिरफ्तार, अल फलाह यूनिवर्सिटी से भी कनेक्शन

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड