अपडेटेड 10 June 2024 at 14:07 IST
2 दिन पहले मुंबई में मॉनसून ने दी दस्तक, भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया अलर्ट
आईएमडी ने मुंबई में मध्यम से भारी बारिश होने, आंधी आने और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
- भारत
- 1 min read

Mumbai Rain Alert: मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पहुंचने के एक दिन बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यहां सोमवार को मध्यम से भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया।
मॉनसून पहुंचने के कारण शहर में रविवार को बारिश हुई और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। आईएमडी के अनुसार, महाराष्ट्र तट पर अनुकूल परिस्थितियों के कारण मॉनसून सामान्य समय से दो दिन पहले रविवार को मुंबई पहुंच गया।
कई इलाकों में ही भारी बारिश
रविवार को भारी बारिश के बाद भायखला, सायन, दादर, मझगांव, कुर्ला, विक्रोली और अंधेरी समेत विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। अधिकारियों ने बताया कि कुछ स्थानों में पटरियों पर पानी भरने के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुईं।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका(बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार की सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटे में द्वीप शहर में औसतन 99.11 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुंबई के पूर्वी हिस्सों में 61.29 मिमी और पश्चिमी क्षेत्रों में 73.78 मिमी बारिश दर्ज की गई।
Advertisement
IMD का अलर्ट
अधिकारी ने बताया कि आईएमडी ने सोमवार को शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश होने, आंधी आने और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 10 June 2024 at 14:07 IST