Mangaluru: बंटवाल के दिगांथ की गुमशुदगी मामले में लोगों का विरोध प्रदर्शन

Mangaluru: मंगलुरु में बंटवाल के दिगांथ गुमशुदगी मामले में नागरिकों ने विशाल विरोध प्रदर्शन किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shiv Sena leader missing?
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Shutterstock

Mangaluru: मंगलुरु के बंटवाल इलाके से पांच दिनों से लापता 19 वर्षीय छात्र दिगांथ का पता लगाने में पुलिस की विफलता के विरोध में शनिवार को फरंगीपेट जंक्शन पर हजारों की संख्या में आम नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

दिगांथ पीयूसी (प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स) का छात्र था। छात्र के परिवार ने बताया कि वह 25 फरवरी को यह कहकर घर से निकला था कि मंदिर जा रहा है लेकिन उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी लेकिन अभी इस मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं लग सका है।

दक्षिण कन्नड़ के भाजपा सांसद कैप्टन बृजेश चौटा ने पुलिस विभाग से लापता लड़के का जल्द से जल्द पता लगाने का अनुरोध किया है।

आज के विरोध प्रदर्शन में मंगलुरु उत्तर के विधायक डा. भरत शेट्टी, एमएलसी किशोर कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष सतीश कुम्पाला, बेल्थांगडी विधायक हरीश पूंजा और अन्य ने भी भाग लिया और पुलिस को दिगांथ का पता लगाने में विफल रहने पर गंभीर परिणाम की चेतावनी दी। जिला पुलिस अधीक्षक यतीश एन ने घटनास्थल पर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि दिगांथ का पता लगाने में पुलिस तत्पर है और उसका पता लगने तक पुलिस विभाग चैन से नहीं बैठेगा।

Advertisement

उन्होंने जनता से इस मामले के बारे में कोई भी जानकारी साझा करने का अनुरोध किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Ramadan 2025 Wishes: आज से रमजान की शुरुआत, अपने प्रियजनों को इन संदेशों के साथ कहें ‘रमजान मुबारक’

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड