Maharashtra: ठाणे में पर्यवेक्षण गृह से फरार 8 में से मिलीं 7 नाबालिग लड़कियां

Maharashtra: ठाणे में पर्यवेक्षण गृह से फरार आठ नाबालिग लड़कियों में से सात मिलीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
10-year-old raped, man inserts rod in her genitals
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Pixabay

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सरकारी पर्यवेक्षण गृह से आठ नाबालिग लड़कियां फरार हो गईं, जिसके बाद अधिकारियों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया और उनमें से सात का पता लगा लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हिल लाइन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 15 से 17 वर्ष की लड़कियों ने मंगलवार तड़के उल्हासनगर कस्बे में स्थित पर्यवेक्षण गृह के एक शयनकक्ष की खिड़की की ग्रिल तोड़ दी और वहां से भाग निकलीं।

पर्यवेक्षण गृह के संरक्षक ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया, जिन्होंने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि अभियान के दो घंटे से भी कम समय में आठ लड़कियों में से सात को उल्हासनगर में दो अलग-अलग स्थानों पर ढूंढ निकाला गया और उन्हें पर्यवेक्षण गृह वापस लाया गया, जबकि एक का अब तक पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि उल्हासनगर स्टेशन पर लोकल ट्रेन सेवा शुरू होने से पहले ही सातों लड़कियों का पता लगा लिया गया था, नहीं तो वे शहर से भाग सकती थीं।

उन्होंने कहा कि लड़कियों को पर्यवेक्षण केंद्र में रहना पसंद नहीं था और इसलिए उन्होंने वहां से भागने का फैसला किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हिल लाइन पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: SC के न्यायाधीश अपने-अपने जीवन साथियों के साथ करेंगे विशाखपटनम का दौरा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड