पुणे में बिक रहे 'Made in Pakistan' लिखे कंबल! संकष्टी चतुर्थी मेले से खरीदा कंबल निकला पाकिस्तानी, मचा बवाल
पूणे के चिंचवड़ स्थित मोरया गोसावी मंदिर (Morya Gosavi Temple) में संकष्टी चतुर्थी मेले में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा कंबल बिकने का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू करदी है।
- भारत
- 2 min read
महाराष्ट्र के पुणे में "Made in Pakistan" लिखे कंबल बिक रहे हैं। श्री मोरया गोसावी मंदिर, चिंचवड़ गांव में लगे संकष्टी चतुर्थी मेले में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा कंबल बिकने का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ गई है।
एक महिला ने संकष्टी चतुर्थी मेले से खरीदे गए कंबल को धोते समय उसमें लिखा हुआ पाकिस्तानी लेबल देखा और इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। वीडियो महिला मेले से खरीदे कंबल पर Made in Pakistan लिखा लेबल दिखा रही है। बड़ी बात ये है कि भारत में पाकिस्तान में बने उत्पाद बैन हैं।
वीडियो में महिला मराठी भाषा में साफ-साफ पूछ रही है कि देश में पाकिस्तानी उत्पादों पर पाबंदी होने के बावजूद ये कंबल स्थानीय बाजार और मेले तक कैसे पहुंच रहा है? वीडियो वायरल होते ही पिंपरी-चिंचवड़ और पुणे के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। कई नागरिकों ने सवाल उठाया है कि मेले के स्टॉलों और सड़क किनारे की दुकानों पर बिकने वाले सामान की जांच कौन करता है?
'अनजाने में पाकिस्तान का समर्थन'
महिला ने बताया कि उसने मेले से कंबल खरीदा था। घर लाकर धोने पर कोने में छिपा 'Made in Pakistan' का लेबल दिखा। उन्होंने कहा, “हम देशभक्त नागरिक हैं। ऐसे सामान खरीदकर हम अनजाने में पाकिस्तान का समर्थन तो नहीं कर रहे?”
Advertisement
इस घटना के बाद लोग अब मांग कर रहे हैं कि प्रशासन तुरंत इस पूरे मामले की जांच करे। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कंबल आधिकारिक रूप से आयात किया गया था या अवैध तरीके से बाजार में पहुंचा।
जांच के लिए टीम गठित
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के इंस्पेक्टर संदीप जाधव ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा, “अगर कोई लिखित शिकायत करता है तो हम तुरंत कार्रवाई करेंगे।” हालांकि पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू करदी है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की है।