महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोले, कहा- 'उद्धव भी नीरो की तरह हैं'

Maharashtra: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि उद्धव भी नीरो की तरह हैं जो रोम के जलते समय बांसुरी बजाता रहा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shiv Sena Chief Eknath Shinde
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे | Image: Facebook

Maharashtra: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए उनकी तुलना ‘नीरो से की, जो रोम के जलते समय बांसुरी बजाता रहा।’

पुणे जिले के जुन्नार में पार्टी की ‘धन्यवाद रैली’ में शिंदे ने कहा कि वह मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए हैं, बल्कि उनका जन्म आम लोगों के जीवन में सुनहरे दिन लाने के लिए हुआ है।

शिंदे ने कहा कि वह आम नागरिक को ‘सुपरमैन’ बनाना चाहते थे।

शिंदे ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह किया और जून 2022 में शिवसेना को विभाजित कर दिया, जिससे ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार गिर गई।

Advertisement

ठाकरे पर निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा कि जब रोम जल रहा था तो नीरो बांसुरी बजा रहा था और उनका मामला भी ऐसा ही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: चुनाव घोषणापत्र में किये सभी वादे पूरे करेंगे: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड