लुधियाना फैक्ट्री हादसा में अबतक 2 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारी

जिला उपायुक्त जितेंद्र जोरवाल ने रविवार को बताया कि घटना में दो श्रमिकों की मौत हो गई है। एक श्रमिक को ढूंढने के लिए बचाव अभियान अब भी जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ludhiana Building Collapse
लुधियाना फैक्ट्री हादसा | Image: PTI

लुधियाना, नौ मार्च (भाषा) पंजाब के लुधियाना में फैक्टरी की इमारत ढहने की घटना में एक और श्रमिक की मौत हो गई। इस बीच बचाव अभियान अब भी जारी है क्योंकि एक अन्य श्रमिक के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बताया कि रविवार को श्रमिक का शव मलबे से बाहर निकाला गया। इसी के साथ घटना में जान गंवाने वालों की संख्या दो हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर शाम यहां ‘फोकल प्वाइंट’ क्षेत्र में एक कपड़ा फैक्टरी की इमारत ढह गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीम, पुलिस, अग्निशमन विभाग और नगर निगम के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रही हैं।

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि फैक्टरी में मरम्मत का काम किया जा रहा था कि तभी एक खंभा गिर गया।

इस संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी ने पूर्व में कहा था कि इमारत गिरने से पहले एक जोरदार आवाज सुनी गई थी।

Advertisement

जिला उपायुक्त जितेंद्र जोरवाल ने रविवार को बताया कि घटना में दो श्रमिकों की मौत हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे हुई इस घटना के बाद मलबे में फंसे एक श्रमिक को ढूंढने के लिए बचाव अभियान अब भी जारी है।

उन्होंने बताया कि मलबे की मात्रा काफी अधिक होने के कारण बचाव दल फावड़े आदि की मदद से इसे सावधानीपूर्वक हटा रहे हैं।

उपायुक्त जोरवाल ने बताया कि घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा, जबकि सरकार घटना में घायल हुए श्रमिकों का चिकित्सा व्यय वहन करेगी।

ये भी पढ़ें: साली से अवैध संबंध, बार डांसर्स संग अय्याशी... राजा भैया पर पत्‍नी ने लगाए गंभीर आरोप; 18  पन्नों की FIR में 30 साल की आपबीती

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड