Karnataka: न्यू मंगलुरु में पहुंचा सीजन का दूसरा क्रूज 'सेवन सीज वॉयजर'

Karnataka: न्यू मंगलुरु में सीजन का दूसरा क्रूज 'सेवन सीज वॉयजर' पहुंचा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ganges river cruise
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Instagram

Karnataka: कर्नाटक के मंगलुरु में न्यू मंगलुरु बन्दरगाह पर पर्यटन सीजन का दूसरा क्रूज जहाज 'सेवन सीज वॉयजर' आज जब 1,100 लोगों के साथ पहुंचा तो उसका जोरदार तरीके से पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।

नवीन मंगलुरु बंदरगाह प्राधिकरण (एनएमपीए) के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बहामियन लक्जरी क्रूज शिप 'सेवन सीज वॉयजर' का 1,100 लोगों के साथ यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि एक प्रमुख विश्व क्रूज पर्यटन गंतव्य के रूप में मंगलुरु के लिए यह एक और मील का पत्थर है।

नॉर्वेजियन क्रूज लाइन द्वारा संचालित, 'सेवन सीज वॉयजर' सुबह 6:30 बजे बंदरगाह पर पहुंचा और शाम 5:30 बजे यहां से अपनी वापसी यात्रा के लिए रवाना हुआ। जहाज में 650 यात्री और चालक दल के 450 सदस्य सवार थे। 206.50 मीटर लंबा और 42,363 टन भार वाला यह जहाज अरब सागर में फुजैराह, मुंबई, गोवा, न्यू मंगलुरु और कोचीन में रुकते हुए कोलंबो जायेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: कोविड-19 प्रबंधन को आधार बनाकर टीबी उन्मूलन अभियान को आगे बढ़ाएं: योगी

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड