कर्नाटक पुलिस ने लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़ किया, चोरी का 17 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद

Karnataka: कर्नाटक पुलिस ने लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसमें चोरी का 17 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद हुआ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Telangana police
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI/Representative

Karnataka: कर्नाटक पुलिस ने छह सदस्यीय लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़ कर चोरी का 17.7 किलोग्राम सोना बरामद किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह सोना 28 अक्टूबर 2024 को दावणगेरे जिले के न्यामती स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से चोरी किया गया था।

पुलिस ने चोरी का लॉकर तमिलनाडु के मदुरै जिले के उसलमपट्टी कस्बे के एक कुएं से बरामद किया।

इसने बताया कि आरोपियों में विजय कुमार (30), उसका भाई अजय कुमार (28), अभिषेक (23), चंद्रु (23), मंजूनाथ (32) और परमदानंद (30) शामिल हैं।

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के ककराला से जुड़े एक अन्य बैंक डकैती गिरोह का भी भंडाफोड़ किया जो दक्षिण भारत में कई बैंक डकैतियों को अंजाम दे चुका है।

पुलिस ने कहा, ‘‘ककराला और पड़ोसी शहरों में बैंक डकैतों के लगभग पांच से छह गिरोह हैं जो देश भर में बैंक चोरी और डकैती कर रहे हैं।’’

Advertisement

इसने कहा कि नवंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच पुलिस टीमों ने गुजरात, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई तलाशी अभियान चलाए।

इस दौरान ककराला गिरोह के गुड्डू कालिया, असलम, हजरत अली, कमरुद्दीन और बाबू सहान को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान इन अपराधियों के तमिलनाडु और कर्नाटक में अन्य अपराधों में भी संलिप्त होने की जानकारी मिली है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार की शहर में 5,000 ‘वाटर एटीएम’ लगाने की योजना

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड