कर्नाटक हाई कोर्ट के जज ने अपनी टिप्पणियों के लिए खेद जताया, जानिए क्या है मामला...

Karnataka High Court: कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने अपनी टिप्पणियों के लिए खेद जताया है। आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Karnataka High Court
कर्नाटक उच्च न्यायालय | Image: ANI

Karnataka High Court: कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति वी. श्रीशानंद ने हाल में एक मामले में सुनवाई के दौरान की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए खेद जताया है। ये टिप्पणियां सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उच्चतम न्यायालय को इस पर संज्ञान लेना पड़ा था।

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यीय पीठ ने 20 सितंबर को दो वीडियो पर संज्ञान लिया था जिसमें उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को अदालत में टिप्पणियां करते हुए देखा गया और पीठ ने इस पर उच्च न्यायालय के महापंजीयक से एक रिपोर्ट मांगी थी।

इनमें से एक वीडियो में न्यायमूर्ति श्रीशानंद को बेंगलुरु में एक इलाके को ‘‘पाकिस्तान’’ कहते हुए सुना गया।

शनिवार दोपहर को अदालत की कार्यवाही शुरू होने पर न्यायमूर्ति श्रीशानंद ने इस संबंध में अपना बयान पढ़ा।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘न्यायिक कार्यवाही के दौरान की गई कुछ टिप्पणियों को सोशल मीडिया मंचों पर बिना संदर्भ के प्रसारित किया गया। टिप्पणियां जानबूझकर नहीं की गयी और उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या समाज के किसी भी वर्ग को ठेस पहुंचाना नहीं था। यदि ऐसी टिप्पणियों से किसी व्यक्ति या समाज या समुदाय के किसी वर्ग को ठेस पहुंचती है, तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।’’

न्यायमूर्ति श्रीशानंद के इस बयान के वक्त एडवोकेट्स एसोसिएशन, बेंगलुरु (एएबी) के कुछ सदस्य भी अदालत में मौजूद थे।

Advertisement

वकीलों ने कहा कि कुछ यूट्यूबर भ्रामक शीर्षकों के साथ अदालती कार्यवाहियों की क्लिप पोस्ट कर रहे हैं जिससे दिक्कत हो रही है।

ये भी पढ़ें: Kanpur: गद्दा बनाने वाली फैक्टरी में आग, 6 मजदूरों की मौत

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड