बाल-बाल बचे जम्मू-कश्मीर के डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी, काफिले के ठीक सामने हुई अचानक लैंडस्लाइड, Video आया सामने

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी राजौरी और पूंछ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने जा रहे थे। जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग के चिंगुस-राजौरी खंड में उनके काफिले के ठीक सामने अचानक भूस्खलन हो गया। भारी बारिश के कारण पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर गिरे, लेकिन उप मुख्यमंत्री सहित पूरा काफिला पूरी तरह सुरक्षित रहा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Narrow Escape for J&K Deputy CM as Mudslide Strikes Convoy
बाल-बाल बचे जम्मू-कश्मीर के डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी | Image: Social Media

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बुधवार को राजौरी और पूंछ के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने जा रहे थे। उनका काफिला उस समय बाल-बाल बच गए जब अचानक हुए भूस्खलन का मलबा सड़क पर गिर पड़ा।

उपमुख्यमंत्री का काफिला जम्मू से राजौरी और पुंछ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने जा रहा था। इस घटना में वे और उनके साथी बाल-बाल बच गए। ये घटना चिंगुस-राजौरी खंड पर जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। लगातार भारी बारिश के कारण पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर सड़क पर आ गिरे, जिससे काफिले के वाहन तुरंत रुक गए।

उपमुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का आकलन किया। क्षेत्र को सुरक्षित पाए जाने के बाद काफिला अपनी आगे बढ़ा। इसमें किसी को भी कोई चोट नहीं लगी और कोई वाहन क्षतिग्रस्त नहीं हुआ।

दौरे पर निकले थे उपमुख्यमंत्री

प्रशासन ने घटना स्थल पर मलबा साफ करने के लिए तुरंत टीमें तैनात कर दी हैं, ताकि राजमार्ग पर यातायात जल्द से जल्द सामान्य हो सके। उपमुख्यमंत्री राजौरी और पूंछ में चल रहे राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए जम्मू से रवाना हुए थे। हाल के दिनों में इन दोनों सीमावर्ती जिलों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। कई इलाकों में घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और यातायात प्रभावित हुआ है।

Advertisement

कोई हताहत नहीं

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उपमुख्यमंत्री सहित पूरा काफिला पूरी तरह सुरक्षित है। घटना के बाद भी उनकी यात्रा जारी रही। यह घटना राजौरी-पूंछ क्षेत्र में चल रहे मानसून के कहर को एक बार फिर उजागर करती है, जहां लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर को लेकर बड़ी खबर, CEO के लिए आए बंपर 5200 आवेदन, चयन के लिए मांगा एक महीने का समय... ट्रस्ट की बैठक में क्या-क्या हुआ?

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड