जम्मू कश्मीर: पुंछ में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान शुरू

जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jammu kashmir Encounter
पुंछ में संक्षिप्त मुठभेड़ | Image: ANI

जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने एक अभियान चलाया और इस दौरान बृहस्पतिवार रात डोडी वन क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई।

अधिकारियों ने बताया कि संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद एक अस्थायी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया और एके राइफल समेत कुछ हथियार व अन्य सामान बरामद किये गये।

उन्होंने बताया कि इलाके में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः CM दफ्तर और फाइलों से दूर, विदेश दौरा भी नहीं कर पाएंगे... केजरीवाल को जमानत के साथ SC ने रखी शर्तें

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड