Rajasthan: पुलिस के छापे के दौरान बच्चे की मौत, परिवार ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Rajasthan: राजस्थान में पुलिस के छापे के दौरान शिशु की मौत होने पर परिवार ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Police
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

Rajasthan: राजस्थान के अलवर जिले में पुलिस छापेमारी के दौरान कथित तौर पर एक महीने के शिशु की मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि परिवार ने घटना के संबंध में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए शनिवार को नौगांवा थाना क्षेत्र में एक घर में गई थी।

उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने अपनी मां के बगल में खाट पर सो रही बच्ची अलिस्बा को कुचल दिया और शिशु की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

उन्होंने बताया कि परिवार का आरोप है कि जब बच्ची की मां ने आपत्ति जताई तो पुलिस ने कथित तौर पर उसे घर से बाहर धकेल दिया।

परिवार ने यह भी दावा किया कि छापेमारी के दौरान कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी।

Advertisement

नाराज ग्रामीणों ने पुलिस की कथित लापरवाही को लेकर रविवार को अलवर पुलिस अधीक्षक के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने 5.05 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में कारोबारी को किया गिरफ्तार

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड