Nagpur: ऑनलाइन खरीदी गई टी-शर्ट को लेकर दो भाईयों ने की एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Nagpur: नागपुर में ऑनलाइन खरीदी गई टी-शर्ट को लेकर दो भाईयों ने एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Undertrail person dies
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

Nagpur: नागपुर में 300 रुपये में ऑनलाइन खरीदी गई टी-शर्ट को लेकर हुए विवाद के बाद एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी अक्षय असोले ने 300 रुपए में एक टी-शर्ट खरीदी थी और शुभम हरणे को दे दी थी, क्योंकि उसका साइज उसे फिट नहीं आ रहा था।

हालांकि, हरणे टी-शर्ट के पैसे देने में आनाकानी कर रहा था। जब असोले ने जोर दिया, तो हरणे ने पैसे उस पर फेंक दिए, जिससे असोले नाराज हो गया। रविवार को असोल और उसके भाई प्रयाग ने हरणे को कावरपेठ फ्लाइओवर के पास बुलाया। प्रयाग ने हरणे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के बाद दोनो भाई मौके से भाग गए।

मायो पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बाद में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि हरणे और असोले दोनों भाइयों के नाम पर नागपुर के विभिन्न पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार करेगी 1.94 लाख विशेष कार्यकारी अधिकारी नियुक्त

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड