गोवा में 11.67 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Goa: गोवा में 11.67 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया। मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी की गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrest
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva

Goa: गोवा में शनिवार को कथित तौर पर 11.67 करोड़ रुपये मूल्य के ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अपराध शाखा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अपराध शाखा के अधिकारियों ने बताया कि गोवा के इतिहास में मादक पदार्थ की यह सबसे बड़ी जब्ती है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि व्यक्ति को पणजी और मापुसा शहरों के बीच स्थित गुइरिम गांव से पकड़ा गया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने उसके पास से 11.67 करोड़ रुपये मूल्य का 11.672 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया। यह गोवा के इतिहास में मादक पदार्थ की सबसे बड़ी जब्ती है।’’

Advertisement

प्रवक्ता ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

‘हाइड्रोपोनिक्स’ जल-आधारित खनिज पोषक घोलों का उपयोग करके कृत्रिम वातावरण में मिट्टी के बिना की जाने वाली खेती का एक प्रकार है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: UP: राजभवन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 120 महिलाओं का सम्मान

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड