HP: BJP विधायक की ‘चिट्टा’ बेचने वालों की सूचना देने वाले को 51,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा

Himachal Pradesh: भाजपा विधायक हंस राज ने ‘चिट्टा’ बेचने वालों की सूचना देने वालों को 51,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

Follow : Google News Icon  
BJP MLA Hans Raj
भाजपा विधायक हंस राज | Image: Facebook

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की चुराह विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हंस राज ने चिट्टा बेचने वालों के बारे में विश्वसनीय सूचना देने वाले को 51,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

हंस राज ने चिट्टा (मिलावटी हेरोइन) की तस्करी पर बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर यह घोषणा की।

भाजपा विधायक ने यह आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

वह रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में चिट्टा माफिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने और पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए संघर्ष संस्थान द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

रैली में शामिल प्रदर्शनकारी ‘‘चिट्टा तस्कर मुर्दाबाद’’ और ‘‘चुराह को बर्बाद नहीं होने देंगे जैसे नारे लगा रहे थे।’’

हंस राज ने कहा कि चिट्टा एक जानलेवा नशा है, जो नशा करने वाले की उम्र को घटाकर सिर्फ दो या तीन साल कर देता है।

Advertisement

उन्होंने इस खतरे से लड़ने के लिए सभी को एकजुट होने की आवश्यकता पर बल दिया।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव, जानिए ताजा फ्यूल रेट

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड