BREAKING: उत्तराखंड के जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, बद्रीनाथ से लौट रहा था, खराब मौसम के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहे एक हेलीकॉप्टर की लोकेशन गायब होने के बाद हड़कंप मच गया है। जैसे ही बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच हेलीकॉप्टर के लापता होने की खबर मिली, प्रशासन एक्शन में आ गया। कुछ ही घंटे बाद में खबर आई कि हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
उत्तराखंड के जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश
उत्तराखंड के जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश | Image: X

बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहे एक हेलीकॉप्टर की लोकेशन गायब होने के बाद हड़कंप मच गया है। जैसे ही बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच हेलीकॉप्टर के लापता होने की खबर मिली, प्रशासन एक्शन में आ गया। साथ हेली कंपनी भी लोकेशन ढूंढने का काम में जुट गई। बाद में खबर आई कि हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है 5 श्रद्धालु समेत 6 लोग इस हेलीकॉप्टर में सवार थे। 

एजेंसी के मुताबिक जोशीमठ के SDM से 14:21 बजे सूचना मिली कि जोशीमठ इलाके में चाई गांव के ऊपर एक हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई है। इस संबंध में, UCADA के अधिकारियों ने बताया कि बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे 'ट्रांस भारत' हेलीकॉप्टर की लोकेशन चाई गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास दिख रही है। सब-इंस्पेक्टर मनोहर कन्याल, जोशीमठ पोस्ट के मुताबिक इसमें 5 यात्री और 1 पायलट सवार हैं। 

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की जोशीमठ टीम और पांडुकेश्वर की टीम दोपहर 2:24 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें भी अलर्ट पर हैं। इलाके में खराब मौसम और बर्फबारी के कारण स्थिति का सटीक आकलन किया जा रहा है।

दुखद हादसे की खबर मिलते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दुख जताया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Advertisement

स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड