Odisha: हरि बाबू कंभमपति ने ओडिशा के राज्यपाल के पद की ली शपथ

Odisha: हरि बाबू कंभमपति ने आज ओडिशा के राज्यपाल के पद की शपथ ली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hari Babu Kambhampati
हरि बाबू कंभमपति | Image: Facebook

Odisha: हरि बाबू कंभमपति ने शुक्रवार को राजभवन में एक समारोह के दौरान ओडिशा के 27वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विपक्ष के नेता नवीन पटनायक, राज्य के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कंभमपति को पद की शपथ दिलाई।

हाल ही में रघुबर दास द्वारा राज्यपाल के पद से त्यागपत्र दिए जाने के बाद अब उनके स्थान पर यह जिम्मेदारी कंभमपति संभालेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

Advertisement

कंभमपति बृहस्पतिवार दोपहर को यहां पहुंचे थे।

यहां हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ पुरी में जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया और ओडिशा तथा यहां के लोगों के कल्याण के लिए भगवान का आशीर्वाद लिया।

Advertisement

मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कंभमपति को पिछले साल 24 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया था।

ये भी पढ़ें: सर्दियों में ड्राई स्किन पर लगाएं ये चीजें, त्वचा होगी अंदर से नरिश; बाहर से चमक उठेगा चेहरा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड