Thane: कंपनी से 21 लाख रुपये के स्टील का सामान चोरी, 4 लोग गिरफ्तार

Thane: ठाणे में कंपनी से 21 लाख रुपये के स्टील के सामान चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gujarat school principal held for killing student for resisting bid to sexually molest her
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कंपनी से 21.11 लाख रुपये के स्टील के सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो टेम्पो चालकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आठ अक्टूबर को कुछ लोग नाले के रास्ते खातिवली क्षेत्र स्थित कंपनी परिसर में घुस आए और चोरी की घटना को अंजाम दिया।

जिला ग्रामीण पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि वे कथित तौर पर 21.11 लाख रुपये मूल्य के स्टील के सामान लेकर फरार हो गए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा के कर्मियों की एक टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी और खुफिया जानकारी सहित कई सुरागों पर काम किया और कुछ दिन पहले अपराधियों तक पहुंच गई।

Advertisement

पुलिस ने इस घटना के संबंध में 24 और 42 वर्षीय दो टेम्पो चालकों, चोरी का सामान प्राप्त करने वाले 37 वर्षीय एक व्यक्ति तथा 26 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जिसे यह सामान दिया था उसके पास से 19,37,400 रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया है। अपराध में इस्तेमाल किए गए दो टेम्पो भी जब्त किए गए हैं।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(2)(4) , 305 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: Amethi: मारुति वैन और ई-रिक्शा की टक्कर, युवक की मौत

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड