मोबाइल चार्ज किए जाने के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जिंदा जल गए चार बच्चे; हर तरफ चींख ही चींख

मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र स्थित एक मकान में मोबाइल चार्ज किए जाने के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग जाने के कारण चार बच्चों की मौत हो गई

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fire
लोक नायक अस्पताल में आग लगी | Image: Shutterstock/ Representative

Meerut News: मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र स्थित एक मकान में मोबाइल चार्ज किए जाने के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग जाने के कारण चार बच्चों की मौत हो गई और उनके माता-पिता घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की जनता कालोनी में जोनी नामक व्यक्ति के घर में शनिवार की रात मोबाइल फोन चार्ज किए जाने के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसमें जोनी, उसकी पत्नी बबीता और चार बच्चे सारिका (10), निहारिका (आठ), संस्कार उर्फ गोलू (छह) और कालू (चार) गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने बताया कि सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां देर रात निहारिका और गोलू की मौत हो गई जबकि सारिका और कालू ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया।

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि जोनी की हालत खतरे से बाहर है लेकिन बबीता की गंभीर हालत के मद्देनजर उसे दिल्ली एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रेफर किया गया है। जोनी ने बताया कि निहारिका, गोलू एवं कालू मोबाइल पर गेम खेल रहे थे और इसी दौरान मोबाइल चार्ज भी हो रहा था। उसने बताया कि इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड