Assam: सड़क दुर्घटना से हड़कंप, 5 लोगों की मौत; 2 घायल

Assam: असम में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए हैं।

Follow : Google News Icon  
5 Killed, 7 Injured in Two Separate Accidents in MP's Khargone and Morena
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: pti

Assam: असम के बजाली जिले में शनिवार तड़के एक वाहन रास्ते में खड़े ट्रक से टकरा गया जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि हादसे की चपेट में आए लोग नलबाड़ी से रास उत्सव देखने के बाद अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि भबानीपुर में उनकी वैन ट्रक से टकरा गई, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान आशीष हबीब खान, मिजानुर रहमान, रॉयल खान, मिजानूर खान और मोइनुल हक के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान आमिर खान और काजी चक्र अहमद के रूप में हुई है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Healthy Soup: ठंड में जरूर करें इन हेल्दी सूप का सेवन, शरीर रहेगा गर्म; बीमारी होगी दूर!

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड