Chhattisgarh: अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Naxal
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा में स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

उन्होंने बताया कि उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया है। दल में जिला रिजर्व बल (डीआरजी), एसटीएफ और सीमा सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह लगभग आठ बजे जब दल अबूझमाड़ क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Advertisement

उन्होंने बताया कि संयुक्त सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी मिलने की प्रतीक्षा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी अगले हफ्ते करेंगे नेपाल का दौरा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड