मंगलुरु में डॉप्लर मौसम रडार का उद्घाटन जनवरी अंत तक होने की संभावना: IMD

Mangaluru: आईएमडी के बेंगलुरु केंद्र के प्रमुख एन पुवियारासन ने कहा है कि मंगलुरु में डॉप्लर मौसम रडार का उद्घाटन जनवरी अंत तक होने की संभावना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Doppler weather radar
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Meta AI

Mangaluru: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बेंगलुरु केंद्र के प्रमुख एन पुवियारासन ने कहा कि मंगलुरु में कर्नाटक के पहले ‘सी बैंड’ डॉप्लर मौसम रडार (डीडब्ल्यूआर) का काम 15 जनवरी तक पूरा होना था लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण इसमें देरी होगी।

आईएमडी के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चार जनवरी को आईएमडी बेंगलुरु द्वारा आयोजित कार्यशाला से इतर पुवियारासन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि इस माह के अंत तक यह काम करना प्रारंभ कर देगा।’’

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा प्रबंधन केंद्र (केएसएनडीएमसी) के परिसर में हुई इस कार्यशाला में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, बेंगलुरु और कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बेंगलुरु के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के तकनीकी सत्र सहित दिन भर कई सत्र आयोजित किए गए।

पुवियारासन ने यह भी कहा कि जरूरत अनुसार भूमि नहीं मिलने के कारण आईएमडी को यहां ‘एस-बैंड’ डीडब्ल्यूआर स्थापित करने में मुश्किलें आईं।

Advertisement

एस-बैंड रडार 400 किलोमीटर के दायरे की कवरेज प्रदान करता है, जबकि सी-बैंड और एक्स-बैंड की क्षमता क्रमशः 250 किलोमीटर और 100 किलोमीटर है।

पुवियारासन ने कहा, ‘‘हमें एक टावर और उसके साजो सामान के लिए कक्ष तैयार करने के लिए उचित स्थान की आवश्यकता है।’’

Advertisement

उनके अनुसार शुरुआत में आईएमडी ने नंदी हिल्स में रडार लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे के अनुरोध पर बेंगलुरु में उपयुक्त स्थान की तलाश शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: BJP के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को PM मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड