पालतू कुत्ते को लेकर विवाद: महिला ने पड़ोसियों से किया दुर्व्यवहार, बच्चों को पीटा; मामला दर्ज

कुछ महिलाओं ने आरोपी महिला से उसके पालतू कुत्ते की वजह से हो रही परेशानी को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद महिला ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जातिसूचक टिप्पणी की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Dog
कुत्ते को लेकर विवाद | Image: Freepik

Maharashtra, Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसियों पर जातिसूचक टिप्पणी करने और उनके तीन नाबालिग बच्चों की पिटाई करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शाहपुर क्षेत्र में शुक्रवार को कुछ महिलाओं ने आरोपी महिला से उसके पालतू कुत्ते की वजह से हो रही परेशानी को लेकर शिकायत की थी।

शाहपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिलाओँ की शिकायत पर ध्यान देने के बजाय महिला ने कथित रूप से आक्रामक प्रतिक्रिया दी, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जातिसूचक टिप्पणी की।

इसके बाद, आरोपी महिला ने पड़ोसियों के तीन बच्चों की पिटाई की। बच्चों की उम्र तीन, सात और आठ वर्ष है। आरोपी महिला ने दावा किया कि इन बच्चों के शोर करने के कारण उसके कुत्ते को परेशानी हो रही थी।

Advertisement

पड़ोसियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने कहा, 'हमने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच की जा रही है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।'

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने गिर नेशनल पार्क में की जंगल सफारी, हाथों में कैमरा थामे कुछ यूं शेरों का करते दिखे दीदार

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड