गोरखपुर में पैर न छूने पर दलित छात्र को शिक्षक ने पीटा, मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार उरुवा थाना क्षेत्र के मुरारपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रविशंकर पांडेय के खिलाफ छात्र को पीटने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप है।

Follow : Google News Icon  
student beaten by teacher
पैर न छूने पर छात्र को पीटा | Image: Unsplash representative

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के उरुवा थाना क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में अनुसूचित जाति के छठी कक्षा के एक छात्र को पैर न छूने पर शिक्षक ने कथित रूप से पिटाई कर दी और उसे जातिसूचक गालियां दी। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार जिले के उरुवा थाना क्षेत्र के मुरारपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रविशंकर पांडेय के खिलाफ छठी कक्षा के एक दलित छात्र को पीटने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि आरोप है कि शिक्षक ने सम्मान स्वरूप पैर न छूने पर छात्र की पिटाई कर दी। पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम समेत अन्‍य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है। जांच और साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसा मामला प्रकाश में आया है। मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच की जाएगी और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें : वरुण गांधी का टिकट कटने पर आई मां मेनका गांधी की प्रतिक्रिया, बेटे के BJP छोड़ने पर दिया जवाब

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड