Odisha: फसल नुकसान से 4 किसानों की मौत के बाद मुख्यमंत्री करेंगे जिलों का दौरा

Odisha: ओडिशा में फसल नुकसान से चार किसानों की मौत के बाद मुख्यमंत्री जिलों का दौरा करेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Odisha CM Mohan Charan Majhi
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी | Image: Facebook

Odisha: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और उनके पूर्ववर्ती नवीन पटनायक किसानों के हालात का जायजा लेने के लिए विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे।

दरअसल ओडिशा में विपक्षी दल बीजद ने आरोप लगाए हैं कि फसल नुकसान के कारण पिछले आठ दिन में कम से कम चार किसानों की मौत हो गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि माझी और अन्य मंत्री रविवार को विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे।

बीजद ने आरोप लगाया कि बेमौसम बारिश के कारण फसल बर्बाद होने से गंजाम, पुरी, केंद्रपाड़ा और जाजपुर जिलों में एक-एक किसान की मौत हो गई।

Advertisement

बीजद प्रवक्ता लेलिन मोहंती ने कहा, ‘‘किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि सरकार उनकी दुर्दशा के प्रति असंवेदनशील है। सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और उन किसानों की मदद करनी चाहिए जो उम्मीद खो रहे हैं और यह कदम उठा रहे हैं।’’

बीजद ने घोषणा की है कि नवीन पटनायक किसानों का हालचाल जानने के लिए 30 दिसंबर को अपने पैतृक गंजाम जिले का दौरा करेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें: UP: राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने की निर्माण कार्य की समीक्षा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड