Maharashtra: ठाणे में कुत्ते को कुचलने के आरोप में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Maharashtra: ठाणे में कुत्ते को कुचलने के आरोप में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra Police
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI/ Representational

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक कुत्ते को कुचलकर मार डालने के आरोप में एक स्कूल बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार को अंबरनाथ इलाके में हुई।

शिवाजी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जब चालक एक मंदिर के पास बस को मोड़ रहा था, तभी सड़क पर एक कुत्ता बस के नीचे कुचल गया।

इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी और चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: UP: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों की मौत

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड