अपडेटेड 28 December 2024 at 14:46 IST

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी का शव बरामद

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी का शव बरामद किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Sri Lanka's tax collector elephant goes viral
हाथी प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: X

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी का शव बरामद किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज के अंतर्गत गीतकुंवरी क्षेत्र में यह शव बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि वन विभाग को सुबह के समय गीतकुंवरी क्षेत्र में हाथी का शव होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद विभाग के दल को रवाना किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि हाथी का शव तालाब के किनारे बरामद किया गया है, जिसकी आयु लगभग 15 वर्ष है।

Advertisement

विभाग को आशंका है कि हाथी की मृत्यु करंट लगने के कारण हुई है।

उन्होंने बताया कि हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इस संबंध में अधिक जानकारी पोस्टमॉर्टम के बाद ही मिल सकेगी।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं तथा विस्तृच कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः दुकान में चोरी करने घुसे चोरों ने जमकर खाया काजू-बादाम, चोरी करना भूल लगे नाचने; CCTV VIDEO हुआ VIRAL

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 28 December 2024 at 14:46 IST