भाजपा ने मानेसर नगर निगम के लिए सुंदरलाल यादव को बनाया महापौर पद का उम्मीदवार
Manesar Municipal Corporation: भाजपा ने मानेसर नगर निगम के लिए सुंदरलाल यादव को महापौर पद का उम्मीदवार बनाया है।
- भारत
- 1 min read

Manesar Municipal Corporation: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए नगर निगम मानेसर (एमसीएम) के महापौर पद के लिए सुंदरलाल यादव सरपंच को उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि रविवार देर शाम जारी सूची में पार्टी ने सरपंच को अपना महापौर उम्मीदवार घोषित किया।
कांग्रेस ने पहले ही नीरज यादव को एमसीएम के महापौर के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था।
सरपंच पार्टी की हरियाणा इकाई के पंचायती राज प्रकोष्ठ और कृषि इनपुट परियोजना के राज्य समन्वयक के पद पर हैं।
Advertisement
वह कई वर्षों से भाजपा में सक्रिय हैं और पटौदी विधानसभा चुनाव में उनकी प्रमुख भूमिका रही है।
इस बीच, कांग्रेस ने रविवार को गुरुग्राम के महापौर पद के चुनाव के लिए दो बार पार्षद रहीं सीमा पहूजा को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। सीमा का मुकाबला भाजपा की राजरानी मल्होत्रा से होगा।
Advertisement
सीमा लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़ी रही हैं और 2019 तक वह पार्टी में कई प्रमुख पदों पर रहीं।