त्रिपुरा में प्रतिबंधित याबा की 5.5 करोड़ रुपये की गोलियां जब्त, तीन गिरफ्तार

Tripura: त्रिपुरा में प्रतिबंधित याबा की 5.5 करोड़ रुपये की गोलियां जब्त की गई हैं। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrest
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva

Tripura: त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में प्रतिबंधित याबा (मादक पदार्थ) की 5.50 करोड़ रुपये की गोलियां बरामद होने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार रात एक होटल पर छापा मारा और याबा की 1.10 लाख गोलियां जब्त कीं।

यह नशीला पदार्थ ‘क्रेजी ड्रग’ के नाम से भी जाना जाता है। याबा की गोलियों में ‘मेथामफेटामाइन’ और ‘कैफीन’ का मिश्रण होता है और इसे भारत में प्रतिबंधित किया गया है।

पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने पत्रकारों को बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आरोपियों के पास एक ट्रॉली बैग से याबा की 1.10 लाख गोलियां बरामद हुईं जिनकी बाजार में कीमत 5.50 करोड़ रुपये है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि आरोपी त्रिपुरा के कमालपुर उपखंड के रहने वाले हैं और उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है।

कुमार ने बताया कि इनमें से एक आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में पहले से ही वांछित था।

Advertisement

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में कन्नड़ समर्थक समूहों का 12 घंटे का राज्यव्यापी बंद शुरू

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड