Kerala: चाकू की नोंक पर बैंक में दिनदहाड़े लूटपाट, 15 लाख रुपये लेकर फरार

Kerala: केरल में एक व्यक्ति ने चाकू की नोंक पर बैंक में दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Stab
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Unsplash/ Representational

Kerala: मध्य केरल में चालाकुडी के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति ने चाकू की नोंक पर दिनदहाड़े बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया और 15 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चालाकुडी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर के समय आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) से लूट की सूचना मिली।

पुलिस ने कहा कि एक टीम को तुरंत चालाकुडी के पास पोट्टा स्थित बैंक शाखा भेजा गया।

पुलिस ने कहा कि बैंक अधिकारियों के अनुसार, लुटेरा लगभग 15 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया, लेकिन लूट की सटीक रकम का सत्यापन होना बाकी है।

Advertisement

अधिकारी ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही है।

उन्होंने बताया कि लुटेरे की पहचान के प्रयास जारी हैं, क्योंकि अपराध करते समय उसने हेलमेट पहना हुआ था।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Prayagraj: बस और SUV की आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड