हरियाणा के नये मुख्य सचिव नियुक्त किए गए अनुराग रस्तोगी

Anurag Rastogi: वर्ष 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग रस्तोगी हरियाणा के नये मुख्य सचिव नियुक्त किये गये।

Follow : Google News Icon  
Anurag Rastogi
हरियाणा के नये मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी | Image: Facebook

Anurag Rastogi: हरियाणा सरकार ने वर्ष 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग रस्तोगी को बुधवार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।

बुधवार देर शाम जारी एक सरकारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में वित्त आयुक्त, राजस्व और अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त एवं योजना) रस्तोगी को मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसमें कहा गया कि रस्तोगी अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त एवं योजना) का कार्यभार भी संभालेंगे।

हरियाणा को तीन महीने से भी कम समय में नया मुख्य सचिव मिल गया है। 1989 बैच के हरियाणा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी और निवर्तमान मुख्य सचिव विवेक जोशी को हाल में निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है।

Advertisement

जोशी को पिछले वर्ष हरियाणा के मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया गया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें: बिहार के भागलपुर में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड