Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए जम्मू से तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ गुफा मंदिर दर्शन के लिए जम्मू से तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए जम्मू से तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना
अमरनाथ यात्रा 2024 | Image: अमरनाथ यात्रा 2024

Amarnath Yatra 2024: दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से 990 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शनिवार को तड़के रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि यह इस साल भगवती नगर आधार शिविर से वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होने वाला सबसे छोटा जत्था है और इसमें 152 महिलाएं शामिल हैं।

अनंतनाग जिले के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले के 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से वार्षिक अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी।

अब तक 4.85 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। प्राकृतिक रूप से निर्मित हिम शिवलिंग अब पूरी तरह से पिघल चुका है और इसे बीते एक हफ्ते में तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार आ रही गिरावट की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 5,000 तीर्थयात्री अभी भी दैनिक आधार पर गुफा मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। अमरनाथ यात्रा 14 अगस्त को अपने अंतिम चरण में प्रवेश करेगी, जब भगवान शिव की पवित्र छड़ी 'छड़ी मुबारक' पहलगाम में यात्रा में शामिल होगी।

अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर आधार शिविर से रवाना होने वाले 991 यात्रियों के 37वें जत्थे में 41 साधू और नौ साध्वी शामिल थीं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि 815 तीर्थयात्री पहलगाम मार्ग से गुफा मंदिर पहुंचेंगे, जबकि बाकी 176 तीर्थयात्रियों ने बालटाल मार्ग को यात्रा के लिए चुना है।

ये भी पढ़ें: बारिश में हो गई है स्किन एलर्जी! खुजली और रैशेज से हैं परेशान? इन होम रेमेडीज से मिलेगी राहत

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड