अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने के बाद अफरा-तफरी, हादसे में 8 लोगों की मौत; कई घायल

अहमदाबाद की एक पटाखे की फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
8 Killed, Several Injured As Explosion Rocks Illegal Firecracker Factory In Ahmedabad
8 Killed, Several Injured As Explosion Rocks Illegal Firecracker Factory In Ahmedabad | Image: X

अहमदाबाद की एक पटाखे फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग हैं। हादसे का कारण अबतक पता नहीं चल पाया है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच चुकी है। फायर ब्रिगेड के अलावा पुलिस और रेस्क्यू टीम मौजूद है। तेजी से राहत और बचाव का काम चल रहा है।

हादसा रामोल-गात्राड रोड के पास स्थित फैक्ट्री में हुआ। बताया जा रहा है कि जिस पटाखे फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है वह अवैध रूप से चल रही थी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हादसे पर पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा?

हादसे के बारे में बताते हुए JCP जयपालसिंह राठौड़ ने कहा कि यहां एक खुली जगह पर पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। यह जानकारी मिली है कि लगभग 12-15 लोग यहां काम कर रहे थे। लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल भेजा गया है। अभी 8-10 लोगों को अस्पताल भेजा गया है जिनमें से कुछ लोग गंभीर हैं और अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। बाकी जांच जारी है।

Advertisement

JCP (क्राइम ब्रांच) शरद सिंघल ने कहा कि अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अस्पताल में भी पुलिस मौजूद है। हमारी प्राथमिकता है कि जो भी घायल हुए हैं, उन्हें मेडिकल सहायता मिले। हम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। यह गैर कानूनी तरीके से फैक्ट्री चल रही थी।

PM मोदी ने जताया शोक, अनुग्रह राशि का ऐलान
 

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। PMO ने ट्वीट कर लिखा कि दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रहा है। PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

हादसे के बाद गुजरात CM ने सहायता राशि का किया ऐलान

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड